कुम्हारी नगर पालिका परिषद् में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Advertisement

दुर्ग, 05 मार्च 2025/ नगर पालिका परिषद् कुम्हारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज शासकीय प्राथमिक शाला, बाजार चौक, वार्ड क्रमांक 07, कुम्हारी में आयोजित किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विशिष्ट अतिथि विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व संसदीय सचिव श्री सियाराम साहू उपस्थित थे।

 फेसबुक से जुड़े 

एसडीएम श्री महेश राजपूत ने अध्यक्ष और पार्षदों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष के शपथ ग्रहण पश्चात् 6-6 के ग्रुप में कुल 24 पार्षदों ने शपथ ली।

समारोह में नगर पालिका परिषद् कुम्हारी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा ने सभी अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने नगर के विकास और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। जिन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है