सार्वजानिक शौचालय का हाल बेहाल,गोबर छेना थौपने के लिए कर रहे है उपयोग

पाटन 19 अप्रैल :  जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बठेना में सार्वजानिक शौचालय का हाल है बेहाल आपको बता दे कि भारत सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव गांव घर घर में शौचालय का निर्माण भारत सरकार के अनुदान से कई गरीब परिवारों को दिया गया है वही छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा भी प्रति एक गांव में सार्वजानिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। लेकिन कई ऐसे ग्राम पंचायत है जंहा शौचालय का उपयोग ही नहीं किया जा रहा है वांहा पर गोबर से छेना ( कंडे) थौपने का कार्य किया जा रहा है। जिस ओर ग्राम पंचायत बठेना के सरपंच सचिव का ध्यान नहीं जा रहा।

इस विषय में पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने कुछ दिन पहले ग्राम पंचायत सचिव से भी बात किया था जिस पर सचिव ने मौके निरीक्षण करने की बात कही थी लेकिन आज भी शौचालय के पास गोबर के कंडे सुखाते मिलेंगे वही पर पानी के लिए सौर ऊर्जा वाले टंकी भी लगाई गई है फिर भी शौचालय का उपयोग नहीं किया जा रहा है अभी शादी बिहाव का सीजन चल रहा है ऐसे में सार्वजानिक शौचालय का हाल बेहाल स्वच्छ गांव पर प्रश्न चिन्ह लग रहा। जनपद पंचायत पाटन के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से भी चर्चा की गई है जिस पर मौके निरीक्षण करा कर साफ सफाई कर ठीक कराने की बात कही गई है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है