तहसील निषाद समाज के पदाधिकारी पहुंचे थाना पाटन,आरक्षक के किया शिकायत

पाटन 19 अक्टूबर : तहसील निषाद समाज पाटन के पदाधिकारी शिकायत लेकर थाना पाटन पहुंचे।आपको बता दे 17 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर पंकज ठाकुर आरक्षक एवं सहयोगी रात्रि 10:00 बजे ठकुराइनटोला अचानक पहुंचकर वर्मा दुकान बस्ती में आकर निषाद समाज को जाति सूचक गाली गलौज किया। जहां पर शरद पूर्णिमा के अवसर पर रामायण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन पाटन थाना में पदस्थ रक्षक ने वहां पहुंचकर निषाद समाज के लोगों को जाति सूचक गाली देकर अपमानित किया है। जिसे समाज बहुत आहत है दुखी है जिसको लेकर के आज पाटन थाना के टी को आवेदन दिया है और कहा है कि उचित कार्यवाही किया जाए।

वही तहसील निषाद समाज पाटन के अध्यक्ष देव कुमार निषाद ने कहा कि निषाद समाज को टारगेट में लेकर इस तरह से आरक्षक पंकज ठाकुर को गाली गलौज नहीं करना चाहिए निषाद समाज ही क्या दूसरे समाज को भी इस तरह से जाति सूचक गली गलौज नहीं करना चाहिए समाज के लोग आहत होती है। टी आई साहब से निवेदन है कि उसे पर उचित कार्यवाही करें।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही पाटन टी आई ने समाज के लोगों को समझाते हुए कहा कि पंकज ठाकुर को लाइन अटैच कर दिया गया है और विभाग भी कार्रवाई करेंगे।

निषाद समाज के पदाधिकारियो ने मामले को लेकर एसडीओपी से भी शिकायत करने की बात कहीं है।

मौके पर तहसील अध्यक्ष देव कुमार निषाद, जनपद सदस्य सुरेश निषाद, शोभाराम निषाद, युवराज निषाद, खिलेश्वर निषाद, मानसिंह नाविक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है