शिक्षक फेडरेशन ने किया विकासखंड शिक्षा अधिकारी का भव्य स्वागत

पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक / समग्र शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाले पाटन के विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र कुमार देवांगन का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष चेतन सिंह परिहार के नेतृत्व में श्री देवांगन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतन सिंह परिहार ने कहा कि श्री देवांगन के नेतृत्व में पाटन विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी होगी। उन्होंने संघ की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

 फेसबुक से जुड़े 

AD BHUPENDRA KASHYAP BHAGVAT KATHA  7 -11 - 2025 विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डालेंद्र कुमार देवांगन ने शिक्षक फेडरेशन के आत्मीय स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शिक्षक समुदाय के साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन पाटन प्रतिनिधि मंडल ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी से चर्चा में दिवंगत शिक्षकों के बीमा और अनुकम्पा नियुक्ति आदि प्रकरण का निराकरण, पुनिरिक्षित वेतनमान के एरीयर्स से वंचित शिक्षकों का भुगतान,समस्त शिक्षकों के सर्विस बुक का कोष एवं लेखा,स्थानीय संपरीक्षा से संधारण आदि ब्लॉक स्तरीय विषय पर बात रखी।

इस अवसर पर संघ के प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे,सचिव राजकुमार बघेल,सलाकार दानेश्वर प्रसाद वर्मा,चिंताराम भारद्वाज ,किशोर कुर्रे, अंकेश प्रसाद महिपाल एवं अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

त्रि-दिवसीय मानसगान में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल्पना साहू ने बताया श्रीराम को आदर्श जीवन का मार्गदर्शक

* ग्राम चुलगहन में मानसगान प्रतियोगिता के दूसरे दिन बोलीं कल्पना नारद साहू – श्रीराम का जीवन हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा, राम के...

अजमेर में छत्तीसगढ़ का परचम, लक्ष्मण साहू ने जीते तीन गोल्ड मेडल

* 7वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में अमलेश्वर के लक्ष्मण साहू का शानदार प्रदर्शन... * 50+ वर्ग में लक्ष्मण साहू का जलवा, तीनों दौड़ों में हासिल...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है