शिक्षकों की लगी SIR. में बीएलओ ड्यूटी, पढ़ाई-लिखाई ठप… जिलाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन

*शिक्षकों की लगी एस. आईं. आर. में बीएलओ ड्यूटी, पढ़ाई-लिखाई ठप…
*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिलाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन…

दुर्ग, जिले के विभिन्न विद्यालयों में अधिकांश शिक्षकों की एस. आई.आर. में बीएलओ (Booth Level Officer) ड्यूटी लगाए जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शिक्षकों को मतदाता सूची विशेष सघन पुनिरिक्षण(एस. आई.आर.) के तहत घर-घर जाकर एस. आई.आर. कार्य करना है। इस कारण सरकारी स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई-लिखाई ठप होने की स्थिति बन गई है। इस पर नाराजगी जताते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधीश दुर्ग के नाम अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था का विरोध किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया अगले माह सरकारी स्कूलों में छमाही परीक्षा होना है शिक्षकों को निरंतर गैरशिक्षकीय कार्यों जैसे बीएलओ ड्यूटी, सर्वेक्षण, ऑनलाइन डाटा एंट्री और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में लगाया जा रहा है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक का मूल कार्य शिक्षण है, लेकिन लगातार गैरशिक्षकीय कार्यों में लगाए जाने से शिक्षक-विद्यार्थी दोनों ही प्रभावित हो रहे हैं।

वहीं फेडरेशन ने मांग की कि शिक्षकों को गैरशिक्षकीय कार्यों से मुक्त किया जाए और उन्हें केवल उनके मूल कार्य अध्यापन हेतु विद्यालयों में कार्यरत रखा जाए। साथ ही, संगठन ने चेतावनी दी कि यदि इस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो फेडरेशन आगामी समय मे आंदोलन करने बाध्य होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग सतीश चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा उत्तम सिंह ठाकुर,जिला संरक्षक सुनील बघेल,ब्लॉक सचिव राजकुमार बघेल,उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे,राजकुमार गुप्ता,दुलेश्वर टंडन,देवनारायण बघेल,ज्ञानेश्वर द्विवेदी, खिलेश कुमार साहू,अंकेश्वर प्रसाद महिपाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है