कोसरिया मरार (पटेल) समाज झीट महुदा राज के पदाधिकारियों का कल 12को होगा शपथ ग्रहण समारोह

कोसरिया मरार (पटेल) समाज झीट महुदा राज के पदाधिकारियों का कल 12 अक्टूबर को धूमधाम से होगा शपथ ग्रहण समारोह…

झीट (दुर्ग) ;  कोसरिया मरार (पटेल) समाज झीट (महुदा) राज द्वारा आयोजित सामाजिक पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह रविवार को सुबह 10 बजे ग्राम झीट के न्यु बाजार चौक में समाज के वरिष्ठजनों और गणमान्य अतिथियों की  गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन के लाडले विधायक श्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील पटेल (प्रदेश अध्यक्ष, कोसरिया मरार समाज) जी करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल, सरपंच वीरेन्द्र पटेल, सरपंच मोनिका पटेल, तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी शामिल होंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

समारोह के दौरान समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा समाज सेवा, एकता, और विकास के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेंगे।  वहीं समारोह के समापन सत्र अवसर पर दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। अध्यक्षता आत्माराम पटेल (जिला अध्यक्ष, दुर्ग) , विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर, रेखा जोशी, दामिनी साहू, सरपंच रूपेन्द्र साहू, रेणुका गजेन्द्र, गायत्री साहू सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित होंगे।

इस शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजजन, ग्रामीण व क्षेत्रवासी उपस्थित होकर समाज की एकजुटता का परिचय देंगे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में कोसरिया मरार (पटेल) समाज झीट के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने सामाजिक बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने निवेदन किया है।

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है