महाविद्यालय में”एड्स जागरूकता सप्ताह में नुक्कड़ नाटक का मंचन”

रानीतराई 07 दिसंबर:  स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रेड रिबन क्लब तथा रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के निर्देशन में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी सुश्री रेणुका वर्मा एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रभारी श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन के नेतृत्व में एड्स जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत छठवां दिवस में एड्स जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में जागरूकता का संदेश देना है। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों में बीएससी प्रथम सेमेस्टर से भाविका, सृष्टि, प्राची, श्रेया, भूमिका, टिमेश्वरी, लक्ष्मी, गुलशिता, अंकिता एवं योगिता ने भाग लिया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ.आलोक शुक्ला, चंदन गोस्वामी, डॉ. रेश्मी महिश्वर, भारती गायकवाड़, शगुफ्ता सिद्दीकी, आराधना देवांगन, अतिथि व्याख्याता में टीकेश्वर कुमार पाटिल, शिखा मडरिया, डॉ दीपा बाईन, दानेश्वर प्रसाद, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको एवं समस्त छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है