प्रदेश संगठन मंत्री जितेंद्र वर्मा बनाए गए राजनांदगांव जिला प्रभारी

Advertisement

* भाजपा प्रदेश संगठन ने जितेन्द्र वर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी :: राजनांदगांव जिला संगठन का प्रभारी बनाया…

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश मंत्री जितेन्द्र कुमार वर्मा को राजनांदगांव जिला संगठन प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं विपक्ष के दौर में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष रहते जितेन्द्र वर्मा ने न सिर्फ संगठन को संभाला, बल्कि टूटे मनोबल में नई जान फूंक दी थी। कांग्रेस के गढ़ में भाजपा को जीत दिलाने के लिए शून्य से शुरुआत कर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, अथक संघर्ष किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष रहते दुर्ग में उन्होंने गुटबाजी की दीवारें तोड़ीं, हर कार्यकर्ता को बराबरी का सम्मान दिया, जिम्मेदारियां बांटीं और “जीत ही एक मात्र लक्ष्य” का मंत्र दिया। परिणामस्वरूप 4 विधानसभा सीटों में जीत मिली।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उनके नेतृत्व में पार्टी के चले सदस्यता अभियान में दुर्ग जिले ने प्रदेश में सबसे पहले लक्ष्य को हासिल किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष रहते पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका, कार्यकुशलता और संघठनात्मक कार्यपद्धति के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह नियुक्ति भाजपा संगठन की मजबूती की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं में इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और माना जा रहा है कि श्री वर्मा की नियुक्ति से जिले में भाजपा की संगठनात्मक पकड़ और मजबूत होगी। उनकी नियुक्ति से हर्षित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के प्रति साधुवाद व्यक्त किया है।

यूरोसेम कंपनी की NOC रद्द करने, बहुमत से निर्णय

* घुघुवा(क) के आक्रोशित ग्रामवासियों ने यूरोसेम कंपनी को पंचायत द्वारा प्रदत्त NOC को रद्द करने लिया गया बहुमत से निर्णय... पाटन: क्षेत्र के ग्राम...

लो वोल्टेज से औंसर भाटापारा वासी परेशान

* लगातार लो वोल्टेज से औंसर भाटापारावासी परेशान,ग्रामीणों में भारी आक्रोश, विद्युत विभाग से की शिकायत... औसर: औंसर भाटापारा वार्ड 9 में पिछले कई महीनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है