आदर्श ग्राम पंचायत कौही में 30 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय रात्रि कालीन भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

रानीतराई:  पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत कौही में जय बजरंग युवा कबड्डी क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय रात्रि कालीन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बाजार चौक में किया गया है। आपको बता दें 30 दिसंबर को होने वाले इस भव्य राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले टीम को ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक श्रीमती मनोरमा टिकरिहा के द्वारा 10001 रुपया का इनाम एवं शील्ड दिया जाएगा, वहीं द्वितीय आने पर ग्राम पंचायत के उप सरपंच धनेश्वर देवांगन के द्वारा 7001 रुपया एवं शील्ड प्रदान की जाएगी, वहीं तृतीय स्थान आने वाले प्रतिभागी टीम को टीकम ठाकुर के द्वारा एवं भेमन पेंटर के द्वारा₹40001 एवं शील्ड दिया जाएगा चतुर्थ आने वाले खिलाड़ी टीम को2501 धनंजय देवांगन के द्वारा प्रदान की जाएगी। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कबड्डी टीम को 351 रुपया प्रवेश शुल्क देय होगा। कम का शुभारंभ 30 दिसंबर को शाम 4:00 बजे आमंत्रित अतिथियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना के बाद की जाएगी। उक्त जानकारी युवक भगवान सिंह निषाद ने दी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है