श्री हीरा सिंह वर्मा जी बने छ.ग. पेंशनर समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने

* श्री हीरा सिंह वर्मा जी छ.ग. पेंशनर समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष बन…

Heera singh verma हीरा सिंह वर्मा
हीरा सिंह वर्मा – अध्यक्ष पेंशनर्स समाज पाटन

पाटन। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री चेतन भारती ने पेंशनर समाज तहसील पाटन के अध्यक्ष हीरा सिंह वर्मा को संगठन का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से पाटन तहसील इकाई में हर्ष का माहौल है। पेंशनर समाज के सदस्यों ने इसे पाटन के लिए गौरव की बात बताते हुए श्री वर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

संगठन के सदस्यों ने कहा कि हीरा सिंह वर्मा ऊर्जावान एवं ओजस्वी व्यक्तित्व के धनी हैं। उनके प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने से पेंशनरों की समस्याओं को व्यापक स्तर पर उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष नोहर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष के.पी. हिरवानी, सचिव विष्णु प्रसाद वर्मा, कार्यालय प्रभारी चंद्रभानु वर्मा, मीडिया प्रभारी भास्कर सवर्णी सहित लालाराम वर्मा, पवन कुमार शर्मा, इंद्र कुमार वर्मा, राधेश्याम लहरी, किशन लाल वर्मा, मनहरण चंद्रवंशी, पंथराम देवांगन, सुंदरलाल वर्मा, गैंदलाल गोस्वामी तथा समस्त जोन एवं सेक्टर प्रभारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री वर्मा को बधाई दी।

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है