पाटन में कोसरिया पटेल मरार समाज का शाकम्भरी महोत्सव धूमधाम से संपन्न

* माँ शाकम्भरी की पूजा से गूंजा पाटन, नगर भ्रमण और सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…
* शाकम्भरी महोत्सव में वरिष्ठजनों व मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा, बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन…

पाटन : कोसरिया पटेल मरार समाज, पाटन नगर द्वारा शाकम्भरी महोत्सव का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ भगवती शाकम्भरी की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 फेसबुक से जुड़े 

पूजन उपरांत नगर भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिली।

इसके पश्चात आयोजित सम्मान समारोह में समाज के पाँच वरिष्ठ जनों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को भी प्रोत्साहित करते हुए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर पाटन राज अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पटेल, उपाध्यक्ष हुलेश्वर पटेल, कोषाध्यक्ष रामबदन पटेल, युवा अध्यक्ष गैंदलाल पटेल, कार्यालय सचिव महेश पटेल, नरसिंह पटेल, उपकोषाध्यक्ष अनिल पटेल, महिला प्रकोष्ठ से हेमलता पटेल, अन्नपूर्णा पटेल (पार्षद 12), योगिता पटेल, पाली प्रमुख विनय पटेल, डोरीलाल पटेल, श्रवण पटेल, अनुज पटेल सहित वरिष्ठजन भूषण पटेल, शोभाराम पटेल, प्रभु पटेल, लेवाराम पटेल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्राम पाटन की युवा शक्ति, मातृ शक्ति एवं बच्चों की सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को सफल एवं यादगार बनाया।

पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत

* पाटन कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह मृदंग 2026 में प्रतिभावान छात्र छात्राये पुरसस्कृत... पाटन। शासकीय चंदूलाल चंद्राकार स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन में प्राचार्य डॉ नंदा...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प का बजट ऐतिहासिक – योगेश निक्की भाले

* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत संकल्प का बजट ऐतिहासिक – योगेश निक्की भाले... दुर्ग/पाटन: छत्तीसगढ़ के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है