घुघुवा की बेटी निहारिका शर्मा का शासकीय नर्सिंग में चयन, गांव में खुशी की लहर

ग्राम घुघुवा की बेटी निहारिका शर्मा का शासकीय नर्सिंग कॉलेज में चयन, सभापति प्रणव शर्मा ने दी बधाई

पाटन : क्षेत्र के ग्राम घुघुवा की होनहार छात्रा निहारिका शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से गांव का नाम रोशन किया है। निहारिका का चयन महारानी अस्पताल, जगदलपुर के शासकीय नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश हेतु हुआ है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

निहारिका की इस सफलता पर सभापति प्रणव शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की हैं। उन्होंने कहा कि निहारिका जैसी प्रतिभाशाली बेटियां न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा हैं।

गांव की इस उपलब्धि पर सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू, ग्रामवासी एवं पारिवारिक जनों ने हर्ष व्यक्त किया। निहारिका घुघुवा निवासी रतन शर्मा की पुत्री हैं तथा डॉ. नीता शर्मा एवं समाजसेवी प्रशांत शर्मा की भतीजी हैं।

ग्राम घुघुवा में निहारिका की इस सफलता से उत्सव जैसा माहौल है, और ग्रामीणों ने इसे “बेटी की जीत” बताते हुए खुशी जताई है।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है