शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न बच्चों को मिला नि:शुल्क पुस्तक सहित गणवेश

करन साहू ,चरोदा 26 जून – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा बस्ती अंग्रेजी व हिंदी माध्यम का संयुक्त रूप से शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम संपन्न किया गया। नई शिक्षा सत्र के प्रथम दिवस विद्यालयों में शाला प्रवेश उत्सव मनाते हुए नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर वह मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। साथ ही साथ उन्हें पुस्तके व गणवेश का वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू ने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं नियमित रूप से विद्यालय आए अनुशासन व्यवस्था बनाए रखें एवं खूब मन लगाकर पढ़ाई करें तथा विद्यालय सहित अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। शिक्षकों को भी अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु समर्पित रहने का आग्रह किया गया साथ ही साथ मुख्यमंत्री का संदेश का भी वाचन किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर प्रभारी प्रधान पाठीका श्रीमती रेणु मोहंती ने कहा कि नए सत्र में नई ऊर्जा एवं उत्साह से अपने अध्यापन का कार्य करें। विद्यालय परीसर को साफ स्वच्छ व सुंदर बनाने में शिक्षकों का सहयोग करें। हम सभी के सामूहिक प्रयास से इस विद्यालय को अहिवारा विधानसभा का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की श्रेणी में लाने हेतु सामूहिक प्रयास करना होगा। वही कार्यक्रम को समिति के सदस्य डॉक्टर सालिक राम मिश्रा ने भी संबोधित किया एवं शाला समिति के सदस्य विष्णु प्रसाद साहू ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष रामकुमार साहू विद्यालय की प्रभारी प्रधान पाठीका श्रीमती रेणु मोहंती शाला समिति के सदस्य डॉक्टर एस आर मिश्रा, विष्णु प्रसाद साहू सहित अभिभावक, पालकगण एवं विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है