पाहंदा (अ) में अवैध कब्जे पर सरपंच ने चलवाया बुलडोजर, प्रशासनिक अधिकारी रहे पीछे

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पहले में पाहंदा (अ)में हो रही है अवैध कब्जा जानकारी के अनुसार गांव में ब्यारा बखरी छेक कर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर मकान बना रहे है। लगातार अवैध निर्माण किया जा रहा है। आज 31 जनवरी को ग्राम पंचायत सरपंच ने अपने संज्ञान में लेते हुए नर्सरी में हो रहे अवैध कब्जे पर नाराजगी जाहिर करते हुए।पाटन के गोठ रिपोर्टर से चर्चा कर कहा कि ग्राम पंचायत में विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है किसी भी प्रकार से पंचायत को सूचना दिए बगैर निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। आज जंगल को भी अवैध कब्जा धारीयो के द्वारा नहीं छोड़ा जा रहा है और अवैध कब्जा करने के लिए चुना का मार्क किया गया है जिस पर उचित कार्यवाही करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ में खुद स्थल पर निरीक्षण करने पहुंचा हूं लगातार प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसकी सूचना लिखित रूप में दिया जा चुका है फिर भी किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होना समझ से परे हैं। अनुविभागीय अधिकारी को भी इस अवैध कब्जे की जानकारी लिखित रूप से दिया गया है। ग्राम में रोज पटवारी बैठता है उसको भी अवैध कब्जे की जानकारी नहीं मिल पाती।

पाटन के गोठ रिपोर्टर ने तहसीलदार पाटन से भी जानकारी ली तो उन्होंने कहा की अवैध कब्जे हो रहे है तो मौके पर स्थल जाने के लिए पटवारी को बोलने की बात कही। वहीं ग्राम पंचायत के सरपंच मोहन साहू ने संज्ञान में लेते हुए अपने पंचायत टीम के साथ अवैध कब्जे पर चलाया बुलडोजर।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

मौके पर मौके पर ग्राम पंचायत के सचिव अरुण निर्मलकर,ग्रामीण भरत वर्मा, राम भगवान ठाकुर, रोहित ठाकुर, लच्छी सतनामी, आत्मा सतनामी रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है