सरपंच रवि सिंगौर की पहल से सांकरा में मितानिनों को किया ‘मितानिन समग्र’ वितरण

सांकरा में मितानिन समूह को पंचायत ने दी सौगात, मिला ‘मितानिन समग्र’…

अमलेश्वर: ग्राम पंचायत सांकरा में एक सराहनीय पहल करते हुए युवा सरपंच रवि सिंगौर एवं पंचगणों द्वारा गांव की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने वाले मितानिन समूह को ‘मितानिन समग्र’ प्रदान किया गया।

इस समग्र में इंडक्शन चूल्हा, 10 कुर्सियां, कारपेट, पानी का जार सहित कई आवश्यक सामग्री शामिल हैं, जो मितानिन बहनों को उनके दैनिक कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सरपंच रवि सिंगौर ने बताया कि मितानिन समूह लगातार गांव में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। इसी समर्पण को देखते हुए ग्राम पंचायत ने यह पहल की, जिससे मितानिनों को काम करने में सुविधा मिले और उनका मनोबल बढ़े।

इस अवसर पर उपसरपंच रामशरण बंधे, पंचगण तुलाराम सिंगौर, दिलेश्वरी तुरकाने, महेन्द्र पारधी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना की और मितानिन समूह को बधाई दी।

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है