ग्राम पंचायत सांकरा में सरपंच ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने प्रयास जारी

ग्राम पंचायत सांकरा में सरपंच ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयास जारी

सांकरा/अमलेश्वर : ग्राम पंचायत सांकरा के युवा सरपंच श्री रवि सिंगौर ने हाल ही में उप स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों एवं मितानिन कार्यकर्ताओं से चर्चा की और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली।

सरपंच श्री सिंगौर ने कहा कि ग्राम पंचायत का लक्ष्य गांव में बेहतर, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि मितानिन समूह गांव में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है और पंचायत द्वारा उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व सरपंच द्वारा मितानिन बहनों को आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री भी वितरित की गई थी, जिससे उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है।

सरपंच रवि सिंगौर ने पंचायत की ओर से निरंतर प्रयासों की बात करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक चितरंजन सोनकर, नर्स, कर्मचारी, मितानिन बहनें, व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है