छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति व सुयश हास्पीटल रायपुर के सहयोग से सेजेश अमलेशवर मे हुआ पौधारोपण

Advertisement

करन साहू ,अम्लेश्वर 18 जुलाई  :  विकास खंड पाटन अंतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल अमलेश्वर हायर सेकेंडरी में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति एवं सुयश हॉस्पिटल रायपुर के सहयोग से पौधारोपण किया गया जिसमें अशोक, बादाम, अंगूर एवं एलोवेरा जैसे औषधि पौधे का रोपण किया गया पौधारोपण के पश्चात पौधे को सुयश हॉस्पिटल रायपुर के डायरेक्टर डॉ विवेक केसरवानी ,डॉ नितिन गोयल एवं डॉ मनोज लहोटी द्वारा दिए गए 14 नग ट्री गार्ड से सभी पौधे को संरक्षित किया गया ज्ञात हो कि सुयश हॉस्पिटल पौधा रोपण के लिए अग्रणी संस्था छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति को पौधारोपण के लिए ट्री गार्ड देते आ रहे हैं।

विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण करने के लिए संस्था के प्राचार्य श्रीमती नीता गुप्ता ने छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति व सुयश हॉस्पिटल परिवार के लिये अपनी आभार व्यक्त किये है ,पौधारोपण में छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ,पूर्व सरपंच दयानंद जी सोनकर पूर्व जनपद सदस्य फेरहा राम धीवर , डॉ आलोक पाल , हिमांशु शर्मा पूर्व पार्षद सहित विद्यालय के हिंदी मध्यम एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

पौधारोपण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले छात्र केतन साहू ,चंदन साहू, भावेश यादव,भूपेंद्र साहू, विकास सेन का संस्था के प्राचार्य श्रीमती नीता गुप्ता एवं पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डॉ अश्वनी साहू ने प्रशंसा व्यक्त करते हुये सभी छात्रो को आगे भी लगाये गये पौधे को संरक्षित करने के लिये प्रोत्साहित किए हैं ,पौधों रोपण करने के पूर्व विद्यालय के एसएमडीसी सदस्यों का बैठक हुआ जिसमें विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी ,सफाई कर्मचारियों की कमी को शीघ्र पूरा करने के साथ ही विद्यालय में भौतिक संसाधन के सभी समस्याओ का शिघ्र निराकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया ।
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष डाँ आलोक पाल व साँसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर ने जल्दी ही माननीय मुख्यमंत्री जी से शिघ्र मुलाकात कर विद्यालय की सभी समस्याओ का जल्द निराकरण का भरोसा विद्यालय प्रबंधन समिति को दिलाये हैं ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

17 वर्षीय रोहन कृष्ण महाराज सुना रहे देवी भागवत कथा, नारायणपुर में भक्ति का माहौल

* नारायणपुर (घुघुवा क) में महायज्ञ के साथ मात्र 17 वर्षीय रोहन कृष्ण महराज की देवी भागवत विशेष आकर्षण का केंद्र... * 12 मार्च को...

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है