सैनिक ग्राउंड रानीतराई से अभ्यास कर अग्निवीर में चयन हो रहे हैं युवा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

राहुल काजू की रिपोर्ट ,पाटन 23 मार्च : दुर्ग जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत रानीतराई में सैनिक ग्राउंड का निर्माण युवाओं के द्वारा किया गया है। आपको बता दें सैनिक ग्राउंड रानीतराई में लगातार युवाओं की टीम जाकर वहां पर अभ्यास करते हैं। सैनिक ग्राउंड ने एक बार फिर से परचम लहराया है एक साथ तीन दोस्तों का चयन अग्नि वीर में हुआ है।

लगातार हर वर्ष तीन से चार लड़कों का सैनिक ग्राउंड से चयनित होने का परंपरा चलती आ रही है। अभी वर्तमान में 2025 में एक साथ तीन दोस्तों का अग्नि वीर आर्मी और एक लड़के का अग्निवीर नौसेना में सम्मिलित होकर अपने गांव का और सैनिक ग्राउंड का नाम रोशन किया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आशीष कुमार जिन्होंने पहले ही भर्ती में सेना में शामिल हुए हैं और इस ग्राउंड का सबसे कम उम्र 17 साल 6 महीना में चयन हुआ है। सभी दोस्तों का तीन वर्षों से लगातार इस ग्राउंड में सेना की तैयारी कर रहे थे। जिसमें रोहन निषाद कौही जल सेना, आशीष कुमार चुलगहन आर्मी, देवेंद्र कुमार देवांगन कौही आर्मी,कुश कुमार पटेल सिलतरा सेमरा आर्मी अग्नि वीर में चयन हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सैनिक ग्राउंड के आस पास अब अतिक्रमण हो रहा है। जिससे अभ्यास कर रहे युवाओं में चिंता होने लगी है। यदि शासन प्रशासन या स्थानीय जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दिया तो सैनिक ग्राउंड भी अतिक्रमण का भेंट चढ़ सकता है। ग्राउंड के युवाओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से मांग रखी है कि इस पर उचित कार्यवाही करें ताकि हम अपना भविष्य करने में इस मैदान का उपयोग कर सके। साथ ही युवाओं के एक टीम ने या भी मीडिया को जानकारी शेयर किया है कि बगल में स्टेडियम बनाया गया है जिसे चालू आज तक नहीं कर पाए हैं। वहां पर खिलाड़ियों का आना-जाना अभी भी प्रतिबंध है। दुर्ग सांसद विजय बघेल के द्वारा उक्त स्टेडियम का लोकार्पण किया गया है। लेकिन अभी तक उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है जिससे युवाओं में और खिलाड़ियों में नाराजगी है।

जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने शीघ्र ही संज्ञान में लेकर के अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही है जिससे युवाओं को और खिलाड़ियों को उक्त स्टेडियम समर्पित किया जा सके।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो ने सभी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना नारद साहू, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, पूर्व जनपद सदस्य रमन टिकरिहा, जनपद सदस्य रस्मी वर्मा ,रानीतराई सरपंच सत्यनारायण टिकरिहा,पूर्व सरपंच निर्मल जैन, आसोगा सरपंच श्रीमती जानकी चोपडिया कौही सरपंच श्रीमती लीना सुरेश साहू ने शुभकामनाएं दी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है