साहू समाज(आई .टी. प्रकोष्ठ)प्रदेश सयोजक द्वारिका साहू ने कर्मा माता की जयंती पर शुष्क दिवस घोषित करने की मांग की

Advertisement

रायपुर: साहू तैलिक समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार से एकदिवसीय शुष्क दिवस घोषित कर सभी शराब की दुकानो और होटलों में बार को बंद करने की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ(आई.टी.प्रकोष्ठ) के प्रदेश सयोजक द्वारिका साहू ने की है। जैसे कि गुरुघासी दास जयंती गांधी जयंती महावीर जयंती आदि पर शराब की दुकाने और होटलें से जुड़े बार बंद रहते है। इसी तरह आगामी 25 मार्च को साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर प्रदेश भर के सभी शराब दुकानो को बंद रखे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ (आई.टी.प्रकोष्ठ) के प्रदेश सयोजक द्वारिका साहू ने बताया कि माता कर्मा भक्त शिरोमणि सेवा त्याग भक्ति समपर्ण की देवी है। परम् आराध्य देवी भक्तिन शिरोमणि मॉ कर्मादेवी देश विदेश में सर्व साहू तैलिक समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की गौरव गाथा जन जन मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव विगत हजारों वर्षों से चली आ रही है। भक्त मॉ कर्मा देवी का जन्म पापमोचनी एकादशी के चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ था उन्होंने अपने अपनी भक्ति से साक्षात श्रीकृष्ण के दर्शन किये और जगन्नाथपुरी में बहुत समय तक समुद्र के किनारे रहकर अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई थी। भक्त माता कर्मा ने अपने तन मनऔर धन से समाजिक और धार्मिक कार्यो में लगी रहने वाली कर्मादेवी दीन दुःखियो के प्रति दया भावना रखती थी। इस वर्ष 25 मार्च 2025 को साहू तैलिक समाज की आराध्य देवी भक्त कर्मा माता जन्मजयंती उत्सव भव्य रूप से मनाया जायगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है