रूपनारायण सिन्हा छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

पाटन 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य विभाग द्वारा राज्य योग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य की नियुक्ति की गई है। योग आयोग का अध्यक्ष संघ के पुराने प्रचारक भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री रूपनारायण सिन्हा को बनाया गया है। वहीं, इस आयोग का सदस्य राकेश दुबे को नियुक्त किया गया हैं।

ख़बर सार्वजनिक होते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य भाजपा नेताओं के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर पाटन विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी इंजीनियर प्रणव शर्मा ने भी नवनियुक्त योग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा को बधाई संदेश प्रेषित किया। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया में लिखा,
राष्ट्रसेवा में सदा समर्पित, लंबे समय से संघ के प्रचारक, प्रांत समन्वयक एवं पूर्व संगठन मंत्री, मेरे राजनीतिक गुरु आदरणीय श्री रूपनारायण सिन्हा जी को छत्तीसगढ़ योग आयोग अध्यक्ष नियुक्त होने पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आपने सामाजिक जीवन की कर्तव्यपरायणता का बोध हमें कराया और भी बारीकियां समझाई। योग आयोग अध्यक्ष के रूप में आप प्रदेश को निश्चित रूप से स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दिखाएंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है