सेलूद में सड़क हादसा.. भाजपा के 2 मंडल अध्यक्ष घायल

पाटन : दुर्ग भाजपा जिला कार्यालय में बैठक में शामिल होने जा रहे उत्तर पाटन मंडल के अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर और मध्य पाटन मंडल के अध्यक्ष खेमलाल साहू आज पाटन विधानसभा अंतर्गत सेलूद में सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों भाजपा नेता दुर्ग जाने के लिए डस्टर कार से निकले हुए थे।

लोगो के मुताबिक डस्टर कार को उत्तर पाटन मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर चला रहे थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में लोकमनी चंद्राकर की जीभ हल्का कट गया है वहीं खेमलाल साहू के सिर पर चोट आया है। इस हादसे की खबर लगते ही दुर्ग जिला के सांसद विजय बघेल ने दोनों का हालचाल जाना और साथ ही स्पर्श अस्पताल में डॉक्टर से बातचीत कर बेहतर इलाज के लिए निर्देशदिए। दुर्ग सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक ने दोनों मंडल अध्यक्ष का हालचाल जाना।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है