दुर्ग 25 दिसम्बर / भाजपा नेत्री जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पूरे देश जन्मशताब्दी मना रहे हैं। उन्होंने ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण में अटल जी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। अटल जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ी तेजी से काम कर रही है।
पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, जनपद सदस्य डॉ घनश्याम कौशिक,महामंत्री कैलाश यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू, युवा मोर्चा महामंत्री रवि सिंगौर,नगर अध्यक्ष डॉ आलोक पाल, सासंद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर,भाजपा युवा नेता धर्मेंद्र सोनकर, दयानंद सोनकर, रामकुमार साहू, हीरा लाल साहू, कुमार साहू, शिवा साहू,गायत्री साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, भारती यादव उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, लक्ष्मी देवांगन महामंत्री,सुनीता साहू ,मधुकांता साहू नंदकुमार पटेल, कमलेश सिंगौर, मनोहर साहू, ओमप्रकाश साहू, पुरण साहू, टीकम यादव, कुंज बिहारी,साहू,कामता सिंगौर,देवा ठाकुर,पुनीत पटेल, सांसद प्रतिनिधि मनहरण सिंगौर, दिलीप चंद्राकर, विकास सोनी,ईश्वर निषाद सचिव,बिदेश्वर विश्वकर्मा,टीकाराम सिंगौर, राहुल साहू,तामश पटेल, कामता सिंगौर, नागेश सिंगौर,युगल सिंगौर,संजय डहरे, दिनेश पटेल अरुण यादव,सहित नगर वासी मौजूद रहे।



