सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में राहगीरों के लिए खुला प्याऊ घर

Advertisement

भिलाई 3 : रायपुर से दुर्ग जाने वाले एवं दुर्ग से रायपुर जाने वाले यात्रियों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग में सिरसा गेट चौक भिलाई -3 एवं रेल नगर चौक चरोदा में समाजसेवी बी. आर. साहू द्वारा दो जगह पर प्याऊ घर खोला गया है ताकि इस भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा व शीतल जल मिल सके। सर्वप्रथम गंगा मैया का स्मरण करते हुए विधिवत पूजा अर्चना कर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश संयोजक अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ बी आर साहू, वरिष्ठ समाजसेवी संतोष अग्रवाल, भाजपा भिलाई जिला के महामंत्री प्रेमलाल साहू, भिलाई-3 साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष दया दास साहू, जिला साहू संघ भिलाई नगर के सहसचिव रामकुमार साहू, समाजसेवी झनक लाल साहू, अर्जुन सिंह साहू, डेरहा राम साहू , उरला से कथावाचक हरीश कुमार साहू, मनीष कुमार झा, पी एन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है