रानीतराई महाविद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर कार्यक्रम संपन्न

Advertisement

दुर्ग जिला अंतर्गत स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई जिला दुर्ग में प्राचार्य डॉ आलोक शुक्ला के निर्देशन में रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन किया गया l कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 19 वर्ष तक के 70 किशोर किशोरियों को कृमिनाशक दवाई एल्बेंडाजोल सेवन कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग से उपस्थित दीपक वर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को कृमि मुक्ति दिवस की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल दवाई के सेवन से स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार ,एनीमिया की रोकथाम, बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने दवाई के सेवन से संबंधित सावधानियां के बारे में जानकारी दी।रेड क्रॉस सोसाइटी नोडल अधिकारी आराधना देवांगन तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी रेणुका वर्मा के द्वारा विद्यार्थियों को कृमि की दवाई बाँटी गयी। माक अप दिवस 04/09/2024 को छूटे हुए विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवाई सेवन करवाया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक चंदन गोस्वामी, डॉ रेश्मी महीश्वर, भारती गायकवाड़, शगुफ्ता सिद्दीकी, अम्बिका ठाकुर बर्मन अतिथि व्याख्याता टिकेश्वर पाटिल,शिखा मडरिया,अंजली देवांगन और दीपा बाईंन आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है