रानीतराई कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अरुण मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया

रानीतराई 09 नवंबर : स्व.दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय मे प्राचार्य डॉ.अरूण मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर संचालक,उच्च शिक्षा,दुर्ग संभाग डॉ.राजेश पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे। पदभार करने के पश्चात प्राचार्य डॉ.अरूण मिश्रा एवं अपर संचालक डॉ.राजेश पांडे ने संयुक्त रूप से महाविद्यालय परिसर का अवलोकन किया। अपर संचालक,उच्च शिक्षा,दुर्ग संभाग डॉ.राजेश पांडे ने कहा कि महाविद्यालय का भवन निर्माणाधीन है,जैसे ही निर्माण कार्य पूर्ण होगा तब महाविद्यालय नये भवन मे स्थानांतरित कर दिया जायेगा। डॉ.पांडे ने कहा कि ग्रामीण अंचल मे स्थित महाविद्यालयों मे अध्ययनरत ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशकर उच्च शिखर तक ले जाना हमारा उद्देश्य है। अपर संचालक,उच्च शिक्षा डॉ.राजेश पांडे एवं प्राचार्य डॉ.अरूण मिश्रा ने कक्षाओं मे जाकर छात्र-छात्राओं से विषय से संबधित प्रश्न पूछकर अध्यापन संबंधित विस्तृत जानकारी ली। इस अवसर पर दानवीर तुलाराम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,उतई से प्रो.ए.ए.खान,डॉ.मधुलिका राय,डॉ.पकंज सोनी एवं प्रो.राकेश मिंज उपस्थित थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ मे अपर संचालक,उच्च शिक्षा,डॉ.राजेश पांडे,प्राचार्य डॉ.अरूण मिश्रा एवं दानवीर तुलाराम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,उतई से समस्त प्राध्यापकों का डॉ.आलोक शुक्ला एवं श्री चंदन गोस्वामी ने पुष्प गुच्छ से स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.अरूण मिश्रा ने प्राचार्य कक्ष मे समस्त प्राध्यापकों की बैठक आहूत कर अध्यापन एवं अकादमिक कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया कि अध्यापन कार्य गंभीरतापूर्वक करें। छात्र-छात्राओं को किसी तरह की असुविधा न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाये।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस बैठक मे डाॅ.आलोक शुक्ला,श्री चंदन गोस्वामी,डॉ.रेश्मी महिश्वर,कु.भारती गायकवाड़,श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी,श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन,श्रीमती अराधना देवागंन,कु.रेणुका वर्मा,अतिथि व्याख्याताओं मे श्री टिकेश्वर पाटिल,कु.शिखा मढ़रिया,श्री दानेश्वर प्रसाद एवं डॉ.दीपा बाईन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है