सेवा, सुशासन और संकल्प का प्रतीक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: जितेन्द्र वर्मा

सेवा, सुशासन और संकल्प का पर्याय है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, साधारण कार्यकर्ता से विश्वनेता तक का सफर है प्रेरणादायी – जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग पाटन:  देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज “सेवा दिवस” के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने उन्हें “सेवा, सुशासन और संकल्प का प्रतीक” बताते हुए उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वर्मा ने कहा कि एक साधारण स्वयंसेवक से लेकर विश्व नेता तक का मोदी जी का सफर हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

श्री वर्मा ने बताया कि जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने आम जनमानस के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। चंद्रयान-3, आदित्य L1, G20 अध्यक्षता और ऑपरेशन गंगा जैसी उपलब्धियां भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाती हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

श्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ भारत को सशक्त बनाया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की गरिमा को भी ऊंचा उठाया है। उनकी नेतृत्व शैली ने राजनीति को राष्ट्रसेवा का माध्यम बना दिया है, जो हर कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है