घुघुवा(क) शक्ति केंद्र के नव-निर्वाचित बूथ अध्यक्ष बने प्रशांत शर्मा, कोमल साहू, नकूल सत्यम एवं रवि साहू

Advertisement

पाटन 28 नवंबर : भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत सर्वप्रथम सितम्बर माह से सदस्य जोड़ो अभियान चलाया गया, जिसके बाद सक्रीय सदस्यता अभियान चलाया गया एवं इसके बाद बूथ स्तरीय समिति गठन का कार्य वर्तमान में चला रहा है जिसके अंतर्गत घुघुवा(क) शक्ति केंद्र के चारों बूथ में प्रदेश एवं जिला निर्वाचन समिति के निर्देश पर शक्ति केंद्र के निर्वाचन प्रभारी राजेश चंद्राकर एवं सहयोगी थानेश्वर प्रसाद साहू के द्वारा निर्वाचन कार्य संपन्न कराया गया, ग्राम घुघुवा(क) के बूथ अध्यक्ष प्रशांत शर्मा निर्वाचित हुए, उसी प्रकार ग्राम करसा के कोमल साहू, ग्राम राखी के नकूल सत्यम एवं ग्राम बेंदरी के रवि साहू बूथ अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

उक्त सभी बूथ में 25 सदस्यों का नविन बूथ समिति गठन किया गया है, उक्त सभी नव-निर्वाचित बूथ अध्यक्ष एवं नवगठित बूथ समिति को युवा भाजपा नेता, समाजसेवी इंजिनीयर प्रणव शर्मा ने बधाई प्रेषित करते हुए घुघुवा(क) शक्ति केंद्र के सभी चारों बूथ को भाजपा का अभेद्य गढ़ बनाने की दिशा में नये अध्यक्ष एवं समिति को कार्ययोजना बनाने व साथ ही “सब का साथ, सब का विकास” सभी को साथ लेकर चलने पर जोर दिया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है