प्रणव शर्मा ने विजया दशमी पर करगा में किया रावण दहन

Advertisement

प्रणव शर्मा ने करगा में विजया दशमी पर रावण दहन कर, बुराई पर अच्छाई की जीत व RSS की शताब्दी वर्ष की दी बधाई

पाटन :  जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा ने क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगा गभरा में बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी को ग्रामवासियों के मध्य उपस्थित होकर उत्साह पूर्वक मनाया।

वहीं ग्राम पंचायत करगा गभरा में मनमोहक रामलीला की प्रस्तुति देते हुए रावण वध किया गया, प्रतीकात्मक रावण के पुतले का दहन मुख्य अतिथि सभापति प्रणव शर्मा द्वारा किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

इसके बाद ग्राम के सरपंच श्री कमलेश ठाकुर एवं ग्राम के प्रमुख लोगों के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामचंद्र जी की आरती किए एवं सभापति प्रणव शर्मा ने उपस्थित समस्त ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष संघ स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने की जानकारी देते हुए, देश में राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर स्थापना पर संघ के योगदान के महत्व को बताते हुए संघ शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए साथ ही क्षेत्र वासियो की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उपसरपंच अंकित आडिल, यशवंत आडिल, उमेश आडिल, राजकुमार साहू, यशपाल आडिल, जगतपाल आदिल, पंचगण, माताओं बहनों, युवाओं एवं समस्त ग्राम वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है