अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण

* अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु सीईई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण…
* 31 दिसम्बर 2025 तक संचालित रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम…

दुर्ग ; 01 नवंबर 2025, कलेक्टर श्री अभिजित सिंह के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा भारतीय दल सेना में अग्निवीर भर्ती 2025-26 के लिए ऑनलाईन लिखित परीक्षा (सी.ई.ई.) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों हेतु रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 दिसम्बर 2025 तक संचालित रहेगा। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित कुल 39 अभ्यर्थियों को श्री विनोद नायर (एनआईएस) कोच, श्री बालक दास डहरे (पीटीआई, सेजेस फरीदानगर दुर्ग), श्री उमेश निर्मलकर (पीटीआई सेजेस सेक्ट 6) एवं श्री फणीश्वर साहू (पीटीआई सीजी पुलिस) द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री व्हीके केडिया, उपसंचालक रोजगार के साथ श्री ईश्वर प्रसाद साहू, श्री शिवदयाल घृतलहरे, श्री दुलेश्वर साहू एवं श्री हलघर नेताम उपस्थित रहे।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है