मगरघटा-परसदा मार्ग से जनता परेशान

Advertisement

* मगरघटा-परसदा मार्ग से जनता परेशान, एप्रोच रोड पुलिया भी क्षतिग्रस्त, पुल निर्माण में असफल हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभाग पर उठे सवाल…

अम्लेश्वर। नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर और नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित मगरघटा-परसदा पुल का निर्माण प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के लगभग चार वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो सका है। इससे क्षेत्रवासियों में शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। पुल नहीं बनने का खामियाजा रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है।

तीन साल से मुआवजे का इंतजार, किसानों ने पाटन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 फेसबुक से जुड़े 

जानकारी के अनुसार, जुलाई 2023 में इस पुल को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने की बात सामने आई थी। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार शासन और लोक निर्माण विभाग से पुल निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

इस संबंध में नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती यामिनी मनोज यादव ने भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर पुल निर्माण की मांग की थी। शिकायत के जवाब में पुल के वर्ष 2023 में स्वीकृत होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन स्वीकृति के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में गहरा असंतोष है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दुर्ग में कांग्रेस का विजय मार्च

स्थिति यह है कि आवागमन की सुविधा के लिए बनाई गई एप्रोच रोड और पुलिया भी अब क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर विभाग द्वारा रास्ते पर बैरिकेडिंग कर आवागमन प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों ने आवाजाही के लिए बैरिकेड हटाने का प्रयास किया। हल्की बारिश में एप्रोच रोड पानी में डूब जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, फिर भी लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इसी मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।

क्षेत्रवासियों ने शासन, लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि मगरघटा-परसदा पुल का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

सांकरा में सुना “मन की बात” का 136वां एपिसोड

* ग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड... दुर्ग-अमलेश्वर ; ग्राम...

आईआईटी भिलाई में 600 नए छात्रों का स्वागत, डायरेक्टर बोले— ‘एडमिशन नहीं, सफलता की असली शुरुआत है’

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के डायरेक्टर ने नए छात्रों से एकेडमिक एक्सीलेंस को सोशल इम्पैक्ट से जोड़ने का आग्रह किया... दुर्ग :  भारतीय प्रौद्योगिकी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है