अचानक बढ़े बीएसएनएल के उपभोक्ता, अन्य नेटवर्क की अपेक्षा बीएसएनएल सस्ता व कीफायती

Advertisement

अचानक बढ़े बीएसएनएल के उपभोक्ता, अन्य नेटवर्क की अपेक्षा बीएसएनएल सस्ता व कीफायती

अचानक बढ़े बीएसएनएल के उपभोक्ता,पाटन(दुर्ग)। निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज के बीच सरकारी दूरसंचार कंपनी BSNL के सस्ते और किफायती प्लान उपभोक्ताओं को आकर्षित कर रहे हैं। कम कीमत में कॉलिंग, डेटा और लंबी वैधता मिलने के कारण कई उपभोक्ता BSNL की ओर रुख कर रहे हैं। हालिया रिपोर्टों में भी BSNL के 4G नेटवर्क पर डेटा उपयोग बढ़ने की जानकारी सामने आई है।

 फेसबुक से जुड़े 

हालांकि, पाटन क्षेत्र में BSNL उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी परेशानी अभी भी 4G नेटवर्क की धीमी गति और कई स्थानों पर कमजोर सिग्नल बनी हुई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि रिचार्ज सस्ता होने के बावजूद यदि इंटरनेट की स्पीड संतोषजनक नहीं होगी तो मोबाइल डेटा का सही उपयोग करना मुश्किल हो जाता है।

पाटन के नए थाना प्रभारी युवराज साहू ने संभाला पदभार

ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, सोशल मीडिया, वीडियो कॉल और सरकारी सेवाओं के लिए इंटरनेट पर निर्भरता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में उपभोक्ता BSNL से उम्मीद कर रहे हैं कि क्षेत्र में 4G नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ टावरों और नेटवर्क उपकरणों का नियमित रखरखाव भी किया जाए।

BSNL देशभर में अपने स्वदेशी 4G नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। अप्रैल 2026 तक एक लाख से अधिक स्वदेशी 4G साइट स्थापित होने की जानकारी सामने आई थी और आगे भी नेटवर्क विस्तार की योजना है। उपभोक्ताओं की मांग है कि पाटन क्षेत्र में BSNL नेटवर्क की तकनीकी समस्या का सर्वे कराकर कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में क्षमता बढ़ाई जाए, ताकि सस्ते प्लान का वास्तविक लाभ उपभोक्ताओं को मिल सके।

पाटन में 4जी सेवाएं निरंतर जारी,22 टावरों को किया जा रहा अपग्रेड, ताकि सर्वर मजबूत रहे
ग्राहकों को सस्ती हुआ कि प्राची सेवा देने के लिए बीएसएनएल पूरी तैयारी में है पाटन क्षेत्र में 22 टावर लगाए गए हैं जहां पर 4G सुविधा उपलब्ध है पहले से और बेहतर नेटवर्क तैयार हुआ है वहीं इसके रेंज को मजबूत किया जा रहा है , जिससे की ग्रामीण क्षेत्र में बीएसएनएल की ज्यादा उपलब्धता रहे

सांसद विजय बघेल ने सजाई सुरों से संगीतमय शाम

अन्य टेलीकॉम कंपनी मंहगे इसलिए, बीएसएनएल की ओर रूख कर रहे उपभोक्ता
केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता इंटरनेट व मोबाइल नेटवर्क सेवा उपलब्ध कराने भरसक कोशिश कर रही है,इसके चलते पाटन क्षेत्र में 22 टावर लगाए गए हैं वही बीएसएनल काफी सस्ता व किफायती पड़ता है अन्य नेटवर्क या टेलीकॉम कंपनियों की अपेक्षा में बीएसएनल अपेक्षित सस्ता है इसलिए ग्राहक कर रहे हैं, बीएसएनएल की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं

5जी सेवा की तैयारी में बीएसएनएल, दिसंबर तक लक्ष्य
केंद्र सरकार द्वारा बीएसएनल को आगे बढ़ाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है इसके लिए महत्वपूर्ण योजना बनाई गई, जिसके तहत टाटा के साथ उन्होंने साझेदारी की है वह उनके द्वारा नेटवर्क को मजबूत करने के लिए स्वदेशी उपकरण तेजस लगाया जा रहा है इसके कारण है देशभर में जल्द ही 5जी सेवा उपलब्ध कराना उद्देश्य है,पाटन में भी टावरो को अपग्रेड किया गया है, ताकि एक साथ देशभर में 5जी सर्विस शुरू किया जा सके

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है