S.I.R. प्रशिक्षण से सशक्त हुआ पाटन मंडल- भाजपा ने संभाली मिशन 2025 की कमान.?

* SIR प्रशिक्षण कार्यशाला में भाजपा का संकल्प: विपक्ष के भ्रमजाल का देंगे जवाब…
* पाटन रेस्ट हाउस में गूंजा ‘मिशन 2025’ का नारा, भाजपा ने बूथ स्तर पर बढ़ाई पकड़…पाटन: भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा शनिवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित S.I.R. प्रशिक्षण कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से मतदाताओं तक पहुँचने, भ्रमजाल का जवाब देने और संगठन की पकड़ मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर ने की, जबकि मार्गदर्शन जिला भाजपा मंत्री श्री गिरेश साहू ने प्रदान किया। वहीं मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि SIR प्रशिक्षण अभियान भाजपा के मिशन 2025 का मजबूत आधार है।

उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सजग रहना होगा। विपक्ष के दुष्प्रचार का उत्तर हम जनसंपर्क और संगठन शक्ति से देंगे। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल विचारधारा, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क के आधुनिक साधनों और सोशल मीडिया की भूमिका पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम में श्रीमती कीर्ति नायक (जनपद अध्यक्ष), योगेश निक्की भाले (नगर पंचायत अध्यक्ष), केवल देवांगन (सभापति), अखिलेश मिश्रा, कृष्णा साहू (महामंत्री, पाटन मंडल) और विजय बंछोर (सोशल मीडिया प्रभारी) सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा पाटन मंडल ने इस कार्यशाला के माध्यम से प्रत्येक बूथ को सशक्त, संगठित और परिणाममुखी बनाने का संकल्प दोहराया।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है