पाटन : वन मंत्री केदार कश्यप ने केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण

Advertisement

(संतोष देवांगन) दुर्ग : छत्तीसगढ़ राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण कर अद्यतन कार्याें का जायजा लिया। इस दौरान सांसद दुर्ग विजय बघेल व जिला एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

इस दौरान वन मंत्री ने इन इकाई में प्रसंस्करण होने वाले उत्पाद की जानकारी ली। वहीं गोदामों में भंडारित वनोपज, मिलेट्स फसल, प्रसंस्करण पश्चात् वितरण आदि की भी जानकारी ली। उन्होंने, प्रसंस्करण संयंत्र का अवलोकन किया। जिसके साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वन मंत्री केदार कश्यप ने सम्पूर्ण इकाई परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक पेड़ माँ के नाम पर लोगों से पौधा रोपण करने की अपील की।

वहीं इस अवसर पर डीएफओ चंद्रशेखर परदेशी, एसडीएम लवकेश ध्रुव एवं विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है