पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से शुरू हुई “मोर बूथ मोर अभियान”

सेलूद 25 सितंबर/भारतीय जनता पार्टी ग्राम सेलूद शक्तिकेन्द्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 108वी जन्मदिन को मोर बूथ मोर अभियान के तहत मनाया गया। उक्त अवसर पर पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खेमलाल साहू मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि अंतिम व्यक्ति के विकास ही भारत का विकाश है।जब तक हम सर्वांगीण विकाश को सर्वव्यापी नही कर पाएंगे तब तक देश आत्मनिर्भर नही हो पायेगा।पंडित जी सपनो के भारत को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साकार कर रहे है l अंतिम लक्ष्य के प्राप्ति के लिए हम सबको सर्व व्यापी सर्व स्पर्शी काम करना है।

भारत देश में सबसे ज्यादा संख्या वाली पार्टी भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने का अभियान चल रहा है। “मोर बूथ मोर अभियान” के तहत 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने जो दिया है उसे पूरा करने के लिए शुभारंभ किया है l रमेश देवांगन शक्तिकेन्द्र संयोजक ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रेरणा स्रोत बताते हुए देश को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है ।जैसा आप सभी को ज्ञात है कि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता “हर बूथ में जाएंगे सौ सदस्य बनाएंगे” नारे के साथ जनता के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का जो दायित्व मिला जो पूरा करना है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उक्त अवसर पर खेमलाल साहू मण्डल अध्यक्ष, रमेश देवांगन शक्तिकेन्द्र संयोजक सेलूद, श्रीमति खेमिन साहू सरपंच सेलूद,उमेश सिन्हा बूथ प्रभारी, श्रीमती शैल साहू, टॉमन लाल साहू, मुकतु राम साहू, लक्ष्मण वर्मा, पुनितराम साहू, जनक देवांगन, लक्ष्मण साहू उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है