102 उपार्जन केंद्रों में होगी पहले दिन 14 नवम्बर को 60 हजार क्विंटल धान खरीदी

दुर्ग, 13 नवम्बर / जिले के किसानों का इंतजार अब खत्म हुआ। वे अपने उत्पादित धान को बेचने उपार्जन केन्द्रों में पहुंचेंगे। जिले में शासन के दिशा-निर्देश के अनुरूप धान खरीदी की पूरी तैयारी कर ली गई है। 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत 1,14,651 किसानों से अनुमानित 6,48,484 मे. टन धान का उपार्जन किया जाएगा। विगत वर्ष 1,05,778 किसानों से 5,87,369 मे. टन धान उपार्जन किया गया था।

उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर की जाएगी। धान पतला के लिए 2320, धान मोटा 2300 एवं धान सरना 2300 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित है। पहले दिन 14 नवम्बर को जिले के 88 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की शुरुवात होगी। उक्त केन्द्रों में टोकन प्राप्त 1206 किसानों से 60 हजार क्विंटल धान की खरीदी होगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है