शक्ति संवर्धन, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन का आयोजन

पाटन 13 अक्टूबर / गायत्री शक्ति पीठ आमालोरी और शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 2 जनवरी 5 जनवरी 2025 को आयोजित ग्राम सेलूद में शक्ति संवर्धन, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन का विशाल आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारी के परिपेक्ष्य में ग्राम सेलूद के पूरे दुर्गा पंडाल में दीप यज्ञ कलश स्थापना किया गया l सोमवार को हरिद्वार से जो कलश आ रहा है उसको ससम्मान रेस्ट हाउस से कर्मा भवन तक लाएंगे।फिर कर्मा भवन में पूजा अर्चना उपरान्त कार्यक्रम प्रारम्भ करेंगे l

कर्मा भवन सेलूद में कलश स्थापना हेतु ग्राम सेलुद के सभी माता बहनों को कलश वितरण किया जाएगा l सभी माता बहनों यथासम्भव पीला साड़ी पहनकर समय पर कर्मा भवन पहुंचकर सिर पर कलश धारण करके अपने पूजा स्थल में स्थापित करने के लिए प्रस्थान करेंगे l रोज खाना बनाते वक्त एक मुट्ठी अन्न उस कलश में डालते जायेगे और 2 जनवरी को कलश यात्रा में उसी कलश को लेकर यात्रा में आएंगे l विशाल कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो चुकी है l सनातनी हिन्दू परिवार लगातार कार्यक्रम से जुड़ते जा रहे है l बहुत जल्द कार्यक्रम स्थल में भूमिपूजन का कार्यक्रम रखा जाएगा l उक्त जानकारी अशोक सिंग राजपूत समन्वयक गायत्री शक्ति पीठ आमालोरी और श्रीमति खेमिन खेमलाल साहू सरपंच सेलूद ने दिया

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है