Operation Sindoor की जबरदस्त सफलता पर कुम्हली मे निकली “तिरंगा यात्रा”

Advertisement

जामगांव-आर-पाटन : भारत सरकार द्वारा आतंकवाद के विरूद्ध चलाई गई “आपरेशन सिंदूर” की जबरदस्त सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान मे गांव गांव गली गली तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, साहस, शक्ति ,युद्धकौशल, आयुधचालन कला, का वैश्विक संदेश हैं। वही आपरेशन सिंदूर एवं तिरंगा यात्रा के निहित उद्देश्य पर शिक्षक सी एल साहू ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा भारत भगवान महावीर के सिद्धांत *अहिंसा परमो धर्मह्* पर चलने वाली सभ्यता संस्कृति पर विश्वास रखता है। हमारी संस्कृति माताओं को शक्ति के रुप मे पूजनें की रही जिसे आततायियों ने अपमानित करने का प्रयास किया। इस कुत्सित प्रयास को भारत सरकार ने शक्ति के रुप सिंदूर से कुचलने के लिए “आपरेशन सिंदूर” चलाया।

वही इस तिरंगा यात्रा दिवस पर, ग्राम पंचायत कुम्हली मे भी राष्ट्रीय ध्वज के तले, ग्राम पंचायत के सरपंच पंच, विद्यालय के प्रधान पाठक, पंचायत सचिव, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, ग्राम वासी, तिरंगा यात्रा मे सहभागी बने। इस अवसर पर सरपंच टिकेश्वरी ठाकुर, उपसरपंच विजय कुमार साहू, सचिव गैंदालाल कलिहारी, प्रधान पाठक सी एल साहू, पूर्व सरपंच खिलावन साहू, पंच मोगन लाल, मेहतर यादव, आरती साहू, पेमन साहू, खम्भन साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भुनेश्वरी साहू, जमूना चंद्राकर, नेमेश्वरी महिपाल , विशेष रूप से उपस्थित रहे।

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है