बटरेल में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिला मंच

बटरेल में कबड्डी का दमदार संग्राम, घुघवा ने मारी बाज़ी; नारद साहू बोले – खेलों से निखरती है ग्रामीण प्रतिभा

बटरेल कबड्डी प्रतियोगिता 2025बटरेल (दक्षिण पाटन) : बेल्हारी: ग्राम बटरेल में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता ने न केवल ग्रामीण अंचल के युवाओं को खेल का मंच दिया, बल्कि उनमें छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का कार्य भी किया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नारद साहू, सभापति, जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित रहे। मंच पर उनके साथ भेष आठे (सरपंच प्रतिनिधि, बटरेल) ग्राम के उप सरपंच बसंत कुमार साहू सहित अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में घुघवा की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं नीपानी और उतई क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा और युवा खिलाड़ियों की खेल भावना देखते ही बनती थी।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बटरेल में कबड्डी का दमदार संग्राम, घुघवा ने मारी बाज़ी; नारद साहू बोले – खेलों से निखरती है ग्रामीण प्रतिभावहीं मुख्य अतिथि नारद साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों का आयोजन युवाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन ना केवल करियर के अवसर खोलते हैं, बल्कि खेलों के माध्यम से गांव का नाम भी रोशन होता है। उन्होंने सरकार और अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भी अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।

इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन नागेंद्र आठे, लोकेश्वर ठाकुर, नेमचंद यदु, योगराज ठाकुर, तुकेन्द्र नेताम, मनीष विश्वकर्मा और समस्त समिति सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजन में कमलेश यादव व हिरेन्द्र साहू संरक्षक के रूप में सहयोगी रहे।

यह आयोजन यह साबित करता है कि सही दिशा और प्रोत्साहन मिले तो ग्रामीण अंचलों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच सकती हैं।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है