युवा नेता सुरेन्द्र साहू के निवेदन पर सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजा पत्र

अम्लेश्वर 28 सितंबर : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पाहंदा(अ)के उपसरपंच और भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेन्द्र साहू ने अपने ग्राम के विकास के लिए व जनता के हितों को ध्यान में रखते हु ग्राम में 35 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए। सुरेन्द्र साहू ने दुर्ग के सांसद श्री विजय बघेल को पत्र दिए है। जिसमे स्व.सांसद श्री ताराचंद साहू द्वारा निर्मित 25 वर्ष पुराने मानस मंच(कला मंच) निर्माण के लिए 20 लाख,डॉ. विश्वकर्मा पाल के घर से टीकाराम साहू घर तक सीसी रोड 7 लाख,मनहरण यदु कपड़ा दुकान से सुखसागर साहू गली 5 लाख,व बाजार चौक में अटल चबूतरा सौन्दरिकरण के लिए 3 लाख सहित कुल 35 लाख रुपए की विभिन्न विकास कार्यो की मांग के साथ सांसद महोदय से निवेदन किया।

जिस पर सांसद श्री बघेल द्वारा पाहंदा को अपना स्वयं का गांव और अपनत्व का भाव रखते हुए ततकाल माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर ग्राम के विकास के लिए मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से 35 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने अनुमोदित की गई है। व मुख्यमंत्री ने सुरेन्द्र साहू व श्री विजय बघेल के पत्रों का अवलोकन कर आवश्यक राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिए। गांव गरीब, किसान,मजदूर के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार हर संभव प्रयास कर रही निश्चितरूप पहंदा को मुख्यमंत्री द्वारा सौगात प्रदान की जाएगी।उक्त मांग पर श्री सांसद जी की तत्परता के लिए क्षेत्र के भाजपा नेताओं और ग्रामवाशियो ने हर्ष व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है