पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वी जयंती पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा उत्तर पाटन मंडल में संपन्न

Advertisement

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती भाजपा उत्तर पाटन के ग्राम खम्हारिया में मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर एवं युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, महामंत्री कैलाश यादव, उत्तरा सोनवानी युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहु ,जनपद सदस्य घनश्याम कौशिक ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहन साहु, महामंत्री राजू साहु उपस्थित थे।

सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने कहा कि पंडित जी का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। पंडित जी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता थे। युवा मोर्चा के महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगो के उत्थान और उनके भलाई के लिए हमेशा कार्य किए है। कार्यक्रम पश्चात रानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति को साफ सफाई करके परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।साथ ही  के मदर्स प्राइड स्कूल परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में अशोक निषाद,रामकुमार साहु, ओमकार कौशिक, धर्मेंद्र कौशिक, जामवंत सिंगौर,हेमंत सिंगौर, महेश बघेल ,धर्मेंद्र सिंगौर मदर्स प्राइड स्कूल के शिक्षक आदित्य कृष्ण तिवारी , मुकेश साहु सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है