स्वामी विवेकानंद जयंती पर विधायक ललित चंद्राकर ने युवा चेतना रैली को दिखाई हरी झंडी

भिलाई। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पूरा देश युवा दिवस मना रहा है। इस शुभ अवसर पर भिलाई के सेक्टर-1 में युवा चेतना रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। विधायक ललित चंद्राकर ने युवा चेतना रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सयोंजक नितेश मिश्रा, विजय शुक्ला, मेघा कौर, रमाकांत, अशोक, जीवेश उपाध्यय, रोहित सिंह, रवि कश्यप, भूपेश द्रीवेदी, सौरभ जयसवाल, गोविन्द एवं समस्त युवा मोर्चा उपस्थित हुए l

कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा और वैभव को वापस दिलाने में स्वामी विवेकानंद जी का महत्वपूर्ण योगदान है। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार वर्तमान समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पूर्व में रहे। वे युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत रहे हैं और उनके विचारों को आगे बढ़ाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उनके विचारों को मूर्त रूप में परिवर्तित कर हम भारत को विश्व में अग्रणी देश बना सकते हैं। उनके विचारों में आत्म-कल्याण के साथ-साथ विश्व कल्याण की भावना निहित है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि युवा चेतना रैली का एक खास उद्देश्य आयोजकों द्वारा बताया गया। इसके जरिए लोगों को स्वामी विवेकानंद की महानता बताई गई। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का वह भाषण कोई नहीं भूल सकता जब उन्होंने शिकागों की धर्मसभा में अपने अभूतपूर्व भाषण से सनातन धर्म की पताका फहराई। भारतीय मूल्य एवं अध्यात्म की ओर सबका ध्यान आकृष्ट किया। इतने महान व्यक्तित्व को हम सभी का शत-शत नमन है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है