* 5 मई को उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पाटन आगमन, सुशासन तिहार पर पाटन को बड़ी सौगात, मनाएंगे, विकास का महाउत्सव…
* होगा उपमुख्यमंत्री के हाथों 10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन- अध्यक्ष योगेश निक्की भाले…

पाटन : नगर पंचायत पाटन में सुशासन तिहार के अवसर पर दिनांक 5 मई 2026, मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे गौठान, पुराना बस स्टैंड, पाटन में भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के आगमन को भव्य बनाने और स्वागत के लिए भाजपा पाटन मंडल की आवश्यक बैठक विश्राम गृह पाटन में सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री अरुण साव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्री विजय बघेल लोकसभा क्षेत्र दुर्ग, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 5 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिससे नगर के विकास को नई गति मिलेगी।
इस आयोजन की तैयारियों को लेकर विश्राम गृह पाटन में भाजपा पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथियों के आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत की रूपरेखा तैयार की।

नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। वहीं मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अतिथियों के स्वागत को भव्य बनाते हुए उनके पाटन प्रवास को स्मरणीय बनाएं।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों के संबोधन भी होंगे, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से मण्डल अध्यक्ष रानी बंछोर, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,ज्योति प्रकाश साहू,उपाध्यक्ष निशा सोनी,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, सांसद राजेश चन्द्राकर, कृष्ण कुमार, सभापति केवल देवांगन, सभापति देवेन्द्र ठाकुर, दामोदर चक्रधारी, केशव बंछोर,बहर्ष भाले, अरुण देवांगन, सागर सोनी, आदित्य सावर्णी, चंद्रिका साहू, नागेन्द्र कश्यप, सुनील वर्मा, उनिका वर्मा, भावना निषाद, रोशन वर्मा, विष्णु निषाद, सुरेश निषाद, अतीस सपहा, टीकाराम देवांगन, राजेन्द्र वर्मा, रेणुका बिजौरा, सीता निषाद, हेमलता पटेल, चंद्रप्रकाश देवांगन, जितेन्द्र निर्मलकर, तन्मय धुरंधर, हरप्रसाद आडिल, घनश्याम सोनी, मिलन देवांगन, योगेश सोनी, प्रवीण मढ़रिया, चित्रसेन कलिहारी, चिरंजीव देवांगन, विनोद बाग, गोवर्धन बिजौरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




