बटंग में हुआ पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों की आहार और पोषण विकास पहली प्राथमिकता – डॉ . पार्वती कुर्रे

पाटन : पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत पाटन ब्लॉक के ग्राम बटंग आंगनवाड़ी क्र. 2 में आयुष विभाग आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पार्वती कुर्रे द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसके साथ ही उनके आहार पोषण एवं विकास के लिए आवश्यक बातें बताई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण दिया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बच्चों के विकास के लिए बेहतर आहार की व्यवस्था की जा सके इसके साथ ही स्वच्छता एवं हाथ धुलाई सिखाया गया । आयुर्वेदिक औषधि शतावरी मुलेठी एवं बाल विकास सिरप बच्चों को दिया गया। जिससे बच्चों के विकास में सहायता मिलेगी। वहीं इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ललिता निषाद, कविता वर्मा, हिलेश्वरी वर्मा, प्रियंका यादव, मोतिम साहू, पीहू यादव, माधुरी नायक सहित अन्य शामिल हुए।

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख -राजेंद्र मार्कण्डेय)

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख-रचना - राजेंद्र मार्कण्डेय शिक्षादूत) नवरात्रि का आज अष्टमी तिथि था। दूर गांव में परिचित मित्र के घर जवारा...

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है