ग्राम खर्रा, भंसूली मे हुआ पोषण पखवाड़ा का समापन, 267 आंगनबाड़ियों के हितग्राहियों को मिला लाभ

पाटन(संतोष देवांगन) : आज 22अप्रेल 2025 को ग्राम पंचायत खर्रा और भंसूली मे पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया गया। आपको बतादें कि महिला एवं बाल विकास द्वारा 08 अप्रेल को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम में गर्भवती माता, शिशुवती माता एवं कुपोषित बच्चों की माताओं और बच्चों को आंगनबाड़ी के माध्यम से शासन की योजनओं का लाभ और पोषण आहार वितरण कर जानकारी प्रदान की गई।

इस पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत पाटन विकासखंड क्षेत्र के 267 आंगनबाड़ियों में हितग्राहियों का व चच्चों का वजन,  उनके हीमोग्लोबिन की जांच, गोद भराई, अन्नप्रासन्न, व्यंजन प्रदर्शनी सहित पोषण आहार सबंधी कार्य किया गया। वही हितग्राहियों के घर जाकर गृह भेंट किया गया.  वही बैठक के माध्यम से पालको में व्यवहार परिवर्तन  किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस पोषण पखवाड़ा के समापन कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम खर्रा मेगोद भराई का आयोजन किया गया. जिसमे गर्भवती होमीन ठाकुर, मितानिन श्यामा बघेल, सुख़नतिन कोसरे, आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता कंचन वर्मा, आशा वर्मा, गंगा साहू उपस्थित रही। वही ग्राम पंचायत भंसुली  मे पोषण पखवाड़ा के अवसर पर व्यंजन प्रदर्शनी किया गया और गर्भवती महिला का गोद भराई किया गया। उक्त अवसर पर सरपंच श्रीमती भगवती साहू, मितानिन योगेश्वरी साहू, गर्भवती यामनी यादव,  गर्भवती लक्ष्मी साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तेनी साहू, गीता साहू, दिनेशवरी साहू, दुर्गा साहू, लता साहू, पर्यवेक्षक झरना दास सहित ग्रामीण महिलाऐं उपस्थित रही।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है