घुघुवा-कर्सा में जनसंघ संस्थापक को नमन, कार्यकर्ताओं ने किया विचारों का स्मरण

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित, “अंत्योदय” विचार को दोहराया गयापाटन : भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अंत्योदय दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर ग्राम घुघुवा(क) एवं करसा बूथ में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। घुघुवा(क) स्थित जन समस्या निवारण केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माननीय सभापति प्रणव शर्मा की अगुवाई में उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सभापति प्रणव शर्मा ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार “अंत्योदय ही हमारा उद्देश्य, सेवा ही हमारा संकल्प” सदैव हम सभी को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा हेतु प्रेरित करते रहेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इसके बाद करसा बूथ में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा दुर्ग जिला  उपाध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात समारोह में भाजपा नेताओं द्वारा उपाध्याय जी के जीवन दर्शन और संगठन के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, शक्ति केंद्र संयोजक थानेश्वर साहू, बूथ अध्यक्ष प्रशांत शर्मा (घुघुवा), कोमल साहू (करसा), रवि साहू (बेंदरी), दुर्वासा साहू (स्थानीय करसा साहू समाज अध्यक्ष), सरपंच श्रीमती शैलेंद्री साहू (घुघुवा), राजू साहू (झीट सरपंच), झम्मन साहू, होरीलाल धीवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है