पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा पक्ष विपक्ष सहित दो निर्दलीय पार्षदों के साथ आज लेंगी शपथ

कुम्हारी 05 मार्च  : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षद गण का शपथ ग्रहण समारोह आज 5 मार्च को शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक वार्ड क्रमांक 7 में संध्या 5:00 बजे रखा गया है।

आपको बता दें कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग सांसद विजय बघेल करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर, भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन, अहिवारा विधायक डोमन कोसरेवाड़ा, डा सियाराम साहू पूर्व संसदीय सचिव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अतिथि में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

नगरपालिका कुम्हारी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा पक्ष के 11 पार्षद एवं विपक्ष के 11 पार्षद सहित दो निर्दलीय पार्षदों के साथ शपथ लेंगी।

श्रीमती मीना वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष सहित वार्डवार पार्षद गण 1. बीजेपी अश्वनी कुमार देशलहरे 2. बीजेपी डिकेश पटेल 3. कांग्रेस श्रीमती ललिता ध्रुव 4. बीजेपी उमाकांत साहू 5. कांग्रेस विकास सोनकर 6. कांग्रेस युगेश्वर पटेला 7. कांग्रेस श्रीमती लता खैरवार 8. कांग्रेस प्रमोद सिंह राजपूत 9. कांग्रेस लेखराम साहू 10. बीजेपी हरिदास वैष्णव 11. बीजेपी श्रीमती रितिका यादव 12. बीजेपी श्रीमती उमेश्वरी साहू 13. कांग्रेस डिकेंद्र साहू 14. कांग्रेस ओम नारायण वर्मा 15. स्वतंत्र अनुराग गुप्ता 16. कांग्रेस युजेंद्र कुमार साहू 17. कांग्रेस श्रीमती निर्मला कुर्रे 18. बीजेपी आर प्रवीण राव 19. बीजेपी श्रीमती लता साहू 20. कांग्रेस श्रीमती जानकी ध्रुव 21. बीजेपी श्रीमती हेमलता धीवर 22. स्वतंत्र ओंकार प्रसाद मारकंडे 23. बीजेपी लोकेश कुमार साहू 24. बीजेपी श्रीमती ममता साहू लेंगे शपथ।

कार्यक्रम की तैयारी नगर पालिका परिषद कुम्हारी के प्रशासक के मार्ग दर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है