रानीतराई 09 जनवरी : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से प्रबल दावेदार के रूप में श्रीमती कल्पना नारद साहू का नाम उभर कर सामने आ रही है।
आपको बता दे श्रीमती कल्पना साहू युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं छाया जिला पंचायत सदस्य नारद साहू के धर्मपत्नी है। नारद साहू लगातार 5 वर्ष तक कांग्रेस के शासन काल में विपक्ष में रहकर छाया जिला पंचायत के रूप में पूरे क्षेत्र में भ्रमण किया है। हर एक भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिकों के सुख-दुख में शामिल होने का प्रयास किया है। जिसका परिणाम श्रीमती कल्पना साहू को मिलेगा और निश्चित रूप से क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सदस्य के रूप में विकास कार्य को अलग पहचान देगी।
भाजपा के विष्णु देव सरकार सबको साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। श्रीमती कल्पना साहू के जिला पंचायत सदस्य बनने से क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। मिली जानकारी के अनुसार बूथ अध्यक्षों के द्वारा दूरसंचार के माध्यम से श्रीमती कल्पना नारद साहू को बधाई देकर चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।