सांसद विजय बघेल ने किया 3 करोड़ 14 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

कुम्हारी 08 सितंबर। रविवार को ग्राम जजंगिरी के मां परमेश्वरी सामूदायिक भवन में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने अधोसंरचना मद के अंतर्गत पालिका क्षेत्रान्तर्गन विभिन्न वार्डो के विकास कार्य हेतु 3 करोड़ 14 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू , मण्डल अध्यक्ष राजू निषाद एवं नगरपालिका कुम्हारी के मुख्यनगर पालिका अधिकारी नेतराम चंद्राकर सहित जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल का स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबने मुझे दोबारा सांसद बनाया इसके लिए आप सब का ह्रदय से आभारी हूँ। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव जी का भी ह्रदय से आभारी हूं की क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने सहयोग दिया । उन्होंने कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार है ऐसे में विकास में कोई कमी नहीं आएगी । उन्होंने कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा के पार्षद अपने वार्डो में विकास के लिए तरस गए थे, भाजपा वार्डो की हमेशा अनदेखा की गई, बावजूद इसके हम ग्राम जजंगिरी ने प्रचंड बहुमत से जीते है, लेकिन अब तो डबल इंजन की सरकार है विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आएगी ये मेरा वादा है । आज देश भर में जो प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है वह प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । इसका प्रमाण है की हाल ही में रूस और यूक्रेन के युद्ध पर रूस ने स्वयं कहा है कि अगर आज विश्व में शांति व्यवस्था बनानी है तो भारत ही कर सकता है इस बात से यह साबित होता है की देश किस तरह विकास के पथ पर अग्रसर है वो दिन दूर नही जब हम विश्व के शिखर पर पहुंच जायेंगे और हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश देश में सबसे उन्नत और विकाशशील प्रदेश कहलाएगा। उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बेहतर से बेहतर कार्य करने की बात कही।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, राकेश पांडेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेश साहू शाला प्रबंध समिती अध्यक्ष रामाधार शर्मा , रामकुमार सोनी , अवधेश शुक्ला, पार्षद ओमकार मारकंडे, सांसद प्रतिनिधि मिथलेश यादव, सुजीत यादव, फिंगेश्वर साहू , गोविंद बघेल, प्रणव श्रीवास्तव, विनोद बंजारे, पार्षद श्रीमती रागिनी निषाद, अरूणा साहू, सुनीता कुर्रे, राधा ठाकरे, श्रीमती रीता पांडेय, आयुषी पांडेय, आशीष शुक्ला, अश्वनी देशलहरा, मनहरण साहू, द्वारका प्रसाद साहू, अश्वनी देवांगन, रामसिंग साहू , बरातू राम साहू एवं आशीष पटवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है