सड़क हादसे के बाद उपचाररत किरण सिंह देव से मिले सांसद विजय बघेल

* सड़क हादसे के बाद उपचाररत किरण सिंह देव से मिले सांसद विजय बघेल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना…
* नई दिल्ली में भाजपा नेताओं ने किरण सिंह देव का लिया हालचाल, परिवार को बंधाया ढांढस…

दुर्ग;  दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर जाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी का हालचाल
​नई दिल्ली: सड़क दुर्घटना में घायल होने के पश्चात झाँसी से एयर एम्बुलेंस द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, नई दिल्ली लाए गए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक आदरणीय श्री किरण सिंह देव जी का हालचाल जानने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल अस्पताल पहुंचे।

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा गंगरेल मंडल ने किया 650 दीप प्रज्वलन

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

​सांसद श्री बघेल ने अस्पताल में चिकित्सकों से श्री किरण सिंह देव जी के स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार के विषय में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडे जी, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े जी, श्री लोकमणी चंद्राकर जी और श्री राजेंद्र कुमार जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रवास के दौरान सांसद महोदय एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने श्री किरण सिंह देव जी के परिवारजनों से भी भेंट की। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

जन्मदिन पर पोस्टर नहीं, पेड़ लगाओ – विधायक रिकेश सेन की समर्थकों से खास अपील

इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि सम्पूर्ण भाजपा परिवार की प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि आदरणीय किरण सिंह देव जी शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और वे पुनः उसी ऊर्जा और मजबूत संकल्प के साथ जनसेवा के पथ पर लौटें।:

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है