गाड़ाडीह में सांसद खेल महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन

Advertisement

ग्राम गाड़ाडीह में सांसद खेल महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन

गाड़ाडीह (संतोष देवांगन): ग्राम पंचायत गाड़ाडीह की पूर्व माध्यमिक शाला में आज सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना से हुआ, जिसमें नारियल, अगरबत्ती और गुलाल अर्पित कर मंगलकामनाएं की गईं।

 फेसबुक से जुड़े 

शुभारंभ अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मढरिया, प्रधान अध्यापक श्री कोमल बंछोर, शिक्षक भगवती साहू, सतवंत बंजारे, अध्यापिका श्रीमती सरिता देशलहरे और श्रीमती ठाकुर सहित सभी शिक्षकगण तथा आये हुए नोडल प्रभारी उपस्थित रहे।

खेल कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं की पारंपरिक फुगड़ी प्रतियोगिता से हुई, जिसके बाद कुर्सी दौड़, खो-खो, और बालक-बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शाला परिसर खेल भावना से सराबोर रहा, जहां बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर न केवल खेलों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान देखने को मिला, बल्कि ग्रामीण परिवेश में छुपी प्रतिभाओं को भी मंच मिला। प्रतियोगिताएं जारी हैं और शेष खेलों का आयोजन भी क्रमशः किया जाएगा।

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान

एग्रीस्टेक पंजीयन बिना नही बिकेगा धान, धान खरीदी के लिए किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टेक पंजीयन कराने की प्रक्रिया शुरू दुर्ग, 05 सितम्‍बर 2026 / धान...

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह”

चीनी की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का एक दिवसीय “चीनी सत्याग्रह” महाराजा चौक में कांग्रेसजनों ने किया प्रदर्शन, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है